मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- औराई, एसं। प्रखंड की सोलह पंचायतों के सहकारी पैक्स सहयोग समिति के मतदाताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। मंगलवार को प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान 10 सितंबर तक ई-केवाईसी करा लें, ताकि भविष्य में होनी वाली परेशानियां से बचा जा सके। कहा कि वे इसके लिए अपने पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक से मिलकर सहयोग ले सकते हैं। मतदाताओं को अपना नाम, पिता का नाम, मतदाता सूची का क्रमांक, मोबाइल नंबर, योग्यता, व्यवसाय, पता आदि का ब्योरा देना होगा। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज के 104 ई-पैक्स के सदस्यों का होगा केवाईसी सत्यापन यह भी पढ़ें- राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, जल्द कराएं ई-केवाईसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...