अररिया, मई 11 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पैक्सों में ई सेवा मिलेगी। इसको लेकर विभाग में तैयारी तेज कर दी है। अब किसानों को पैक्सो से जुड़ी जानकारी के लिए सहकारी समितियां का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। किसान घर बैठे धान, गेहूं की खरीदारी, खाद, बीज, बीमा आदि की जानकारी आसानी से ले पाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले के कुल 218 सहकारी समितियों में करीब डेढ़ सौ टैक्स डिजिटल हो चुका है। इन जगहों पर सारी जानकारी किसानों को ऑनलाइन मिल रहा है। शेष सहकारी समितियां भी जल्द ऑनलाइन होंगे ताकि वहां के किसानों को किसी प्रकार जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। सहकारी समितियां का सभी कामकाज ऑनलाइन होगा। इसको लेकर पैक्सों में कंप्यूटर सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब पैक्सों में होने वाला धान गेहूं की खरीदारी समेत अन्य कार्यों की जानका...