पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पैक्सों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धानों का उठाव करने की गति धीमी बनी हुई है। पैक्सों के गोदाम में रखे धान को अब चूहों ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। तेज गर्मी के कारण भी धान काफी सूख गया है। गोदाम में रखे-रखे धान के बोरे भी दबाव के कारण फटने लगे हैं। पलामू जिले में अब तक किसानों से खरीदे गए कूल धान का 69.1 प्रतिशत ही उठाव कर मिल को भेजा गया है। अर्थात 30.9 प्रतिशत धान का उठाव अब भी लंबित है। पलामू में किसानों से धान की खरीददारी 15 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 30 मार्च 2026 तक की गई है। जिले में 78 पैक्स के माध्यम से गत वित्त वर्ष में ढ़ाई लाख क्विंटल धान की खरीददारी करने का लक्ष्य था। 30 मार्च तक किसानों से 2.85 हजार क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। यह भी पढ़...