बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- बागेश्वर। पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर की पैक्स समितियों में कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। पैक्स कैडर सचिव और सहकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जताया। कर्मचारियों की हड़ताल से पैक्स समितियों का नियमित कामकाज और विभिन्न सहकारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। संगठन के अनुसार पूर्व घोषित आंदोलन के तहत 18 सितंबर से पैक्स समितियों में सूचनाओं, रिपोर्ट, बैठकों, मेलों और कैंपों का बहिष्कार किया जा रहा है। इसके बाद एक अक्तूबर से प्रदेशभर की पैक्स समितियों में कलमबंद हड़ताल शुरू की गई। संगठन का कहना है कि शासन और विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता के बावजूद छह सूत्रीय मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पैक्स सचिवों और कर्मचार...