रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के सभी जिला सहकारिता पदाधिकारियों के लिए पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत फुदी स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन निबंधक सहयोग समितियां झारखंड ने किया। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत पांच वर्षों में राज्य के 4454 पैक्स और लैम्पस का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य सहकारी समितियों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- फूदी में जिला सहकारिता पदाधिकारियों का तीन दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...