मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- सकरा। मिश्रौलिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सीताराम राय (72) का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि सीताराम राय सुबह में टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। निधन पर सकरा के विधायक आदित्य कुमार, पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी, पूर्व विधायक लालबाबू राम, प्रखंड प्रमुख मो नूर आलम, मुरौल के पूर्व प्रमुख मनोज राय, उपप्रमुख मदन सिंह, चंदन यादव, वरुण चौधरी, बबलू शर्मा पंसस, नगर पंचायत अध्यक्ष मो हैदर अली, शिवचरण राम ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.