छपरा, अप्रैल 9 -- मांझी। मांझी प्रखंड के जैतपुर पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए शुक्रवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा। निवर्तमान अध्यक्ष समेत कुल तीन प्रत्याशियों ने दल बल के साथ पहुंचकर अपना नामांकन किया। तीन बार के विजेता रहे निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह ने बड़ी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ नामांकन किया। नामांकन के मौके पर समर्थकों की भीड़ से उत्साहित अशोक सिंह ने चौथी बार के चुनाव में भी चौका लगाने की घोषणा कर दी। मौके पर जिप सदस्य रघुवंश सिंह उर्फ फूल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। पिछली बार के अध्यक्ष पद के चुनाव में मामूली मतों से पराजित विजय भारती ने भी अपना नामांकन किया। अध्यक्ष पद का नामांकन करने वाले निखिल कुमार सिंह ने भी नामांकन के बाद अपनी जीत का दावा किया। नाम...