अररिया, मार्च 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के चार पैक्स के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि डुमरिया, पहुंसी, हरिरा व जागीर परासी पैक्स से अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र पत्र की स्क्रुटनी व नाम वापसी के पश्चात चुनाव चिन्ह को सूचना पट पर लगा दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव चिन्ह से संबंधित एक प्रति उम्मीदवार का सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद से एक प्रत्याशी लक्ष्मण दास ने अपना नामांकन वापस लिया है। इस प्रकार डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन, हरिरा में चार, पहुंसी में दो व जागीर परासी में दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं सद...