बेगुसराय, अप्रैल 9 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। 20 अप्रैल को होने वाले फफौत पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। फफौत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार इस पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष राम कुमार महतो एवं दिनेश साह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा भरा है। जबकि, कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर अनुसूचित जाति संवर्ग से एक पद के लिए हरे राम रजक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से एक पद के लिए मंटुन ठाकुर, पिछड़ा वर्ग से दो पद के लिए भूपेंद्र कुमार वर्मा एवं सुनीता कुमारी तथा सामान्य वर्ग पुरुष के तीन पदों के लिए रामाशीष महतो, पवन कुमार, रामचंद्र रजक तथा सामान्य वर्ग महिला के तीन पदों के लिए उर्मिला देवी, श्यामली देवी तथा बि...