मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- साहेबगंज। माधोपुर हजारी और वासुदेवपुर सराय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि माधोपुर हजारी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रामजन्म राय और बच्चा राय ने नामांकन किया है। वहीं, वासुदेवपुर सराय पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रीना कुमारी, कृष्ण किशोर राय, विकास कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। माधोपुर हजारी पैक्स से प्रबंधकारिणी समिति सदस्य के लिए सामान्य कोटि से चार पुरुष और दो महिलाएं, अतिपिछड़ा कोटि से एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया, जबकि वासुदेवपुर सराय पैक्स से प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए सामान्य कोटि से पांच, पिछड़ा वर्ग से तीन, अतिपिछड़ा से तीन, अनुसूचित जाति से एक ने नामांकन किया। इस मौके पर एआरओ स...