कटिहार, मार्च 7 -- मनिहारी नि स छह पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । जिसमे धुरियाही पंचायत से विनोद कुमार यादव, विक्रम कुमार यादव, उमेश यादव नीमा पंचायत से रामबालक यादव नारायणपुर पंचायत से उत्तम कुमार सिंह, अंजु देवी तथा दिलारपुर पंचायत से दिलिप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किये हैं । उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ सोनु गुप्ता ने बताया कि प्रखंड के धुरियाही ,दिलारपुर, नबाबगंज, नारायणपुर ,केवाला तथा नीमा पंचायत मे पैक्स अध्यक्ष का चुनाव होना है । पहले दिन धुरियाही,दिलारपुर, नीमा तथा नारायणपुर को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किया है । उन्होंने बताया कि शनिवार को नामांकन का आखिरी तिथि है । नौ तथा दस मार्च नामांकन प्रपत्रो की...