अररिया, अप्रैल 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन कुर्साकांटा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी कुमार सत्यम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस प्रकार अगर नामांकन संवीक्षा में सब कुछ ठीका रहा तो वे पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होंगे। इसी खुशी में समर्थकों ने कुमार सत्यम को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर बधाई दी है। बधाई देने वालों में विकास साह, इन्द्रानन्द सिंह, लड्डू सिंह, श्रवण सिंह, मनोज साह, जीतेन्द्र अमीन, संतोष साह सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...