बेगुसराय, मई 26 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के 17 में से 14 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष सहित प्रबंधकारिणी सदस्य पदों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। इस दौरान मंगलवार को पंचवीर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले मो. वाहिद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इधर, चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गये। यह भी पढ़ें- पैक्स अध्यक्ष पद का अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...