अररिया, मार्च 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिध प्रखंड के डुमरिया, हरिरा, पहुंसी व जागीर परासी पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर वाहन कोषांग का गठन किया गया है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि वाहन कोषांग के लिए पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के रुप में एलएसबीए के प्रखंड समन्वयक श्याम नंदन प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरनाथ ठाकुर के अलावे वरुण कुमार, विजय कुमार, शशि कुमार व विष्णुदेव को कर्मी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...