पूर्णिया, जून 6 -- जानकीनगर। बनमनखी प्रखंड के रामपुर तिलक पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार यादव के दादा सेवानिवृत पुलिसकर्मी लक्ष्मी यादव का निधन हो गया। रामपुर तिलक के पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि बिहार पुलिस से सेवानिवृत्ति के बाद उनके दादा गांव में ही रहा करते थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर सुनकर समाजसेवी सुबोध यादव, पंचायत के वर्तमान सरपंच अमित कुमार अमन, लालगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश शाह, प्रमोद कुमार यादव, अजय कुमार, जनार्दन यादव ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- पैक्स अध्यक्ष के दादा के निधन से शोक यह भी पढ़ें- मालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के निधन से शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...