भभुआ, अप्रैल 11 -- कैमूर आए निबंधक से जिला अतिथि गृह में मिलकर डीसीओ के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन निबंधक ने कहा, आवेदन का अवलोकन कर मामले की जांच कराई जाएगी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि के कार्यों से नाराज चल रहे जिले के पैक्स अध्यक्षों का गुस्सा शनिवार को देखने को मिला। पैक्स अध्यक्षों का एक शिष्टमंडल कैमूर पहुंचे निबंधक (रजिस्ट्रार) रजनीश कुमार सिंह से जिला जिला अतिथि गृह में मिलकर डीसीओ के विरुद्ध आवेदन सौंपा। पैक्स अध्यक्षों ने डीसीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। पैक्स अध्यक्षों का नेतृत्व एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द तिवारी कर रहे थे। पैक्स अध्यक्षों ने डीसीओ की गलतियां गिनायी और तत्काल विभागीय कार्रवाई करने तथा कैमूर से हटाने की मांग की। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि डीसीओ की उदासीनता के कारण कै...