बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बलिया, एक संवाददाता। 'सहकार चला आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत बेगूसराय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ धनकु के नेतृत्व में सोमवार को बलिया व्यापार मंडल के सौदागर सिंह सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें बलिया अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में सहकारिता बैंक के निदेशक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पैक्स अध्यक्षों से उनकी समस्याओं और बैंक से संबंधित कठिनाइयों की जानकारी ली।

बैठक में चर्चा इस दौरान कई पैक्स अध्यक्षों ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अपेक्षित सम्मान नहीं देने तथा आवश्यक कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं करने का आरोप लगाया। रिपोर्टर:विपिन सिंह पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि बै...