खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सदर प्रखंड के बछौता स्थित एक विवाह भवन में गुरुवार को जिले के पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों व व्यापार मंडल के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी श्वेता भारती ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पैक्स के कार्यों की जानकारी दी। वहीं वक्ताओं ने पैक्स अध्यक्षों से पैक्स में किसान के हितों मे किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसे निष्पादित करें। वहीं पैक्सों में खोले जाने वाले जन औषधि केन्द्र के बारे मे भी बताया गया। इसके लिए किन किन कागजातों की जरूरत हो। इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा पैक्स, व्यापार मंडल, प्रबंधक ,सहकारिता विभाग व को ऑपरेटिव...