बेगुसराय, मार्च 6 -- नावकोठी। प्रखंड के चार पैक्सों में चुनाव होगा। इसमें पहसारा पश्चिम, पहसारा पूर्वी, विष्णुपुर एवं समसा पैक्स है। ससमय चुनाव नहीं होने के कारण पैक्सों को अवक्रमित कर दिया गया है। पहसारा पश्चिम, पहसारा पूर्वी, समसा, विष्णुपुर सभी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड में छह महीने के लिए या चुनाव होने तक की अवधि तक जिला सहकारिता अधिकारी बेगूसराय ने प्रशासक की नियुक्ति की है। प्रशासक के तौर पर वरीय सहकारिता प्रसार अधिकारी अनिल कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। इन पैक्सों के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। सभी पैक्स एवम प्रखंड में मतदाता सूची प्रदर्शित की गयी है। जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता है, प्रबंधक एवं प्रशासक के सहयोग से समिति अपना कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.