बेगुसराय, मार्च 27 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। मिलर द्वारा पैक्सों को चावल उपलब्ध कराने का इंतजार खत्म हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्सों को चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही पैक्स गोदामों से मिलर द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। चावल उपलब्ध करवाने के साथ ही पैक्स को सीसी भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे अगले लॉट की धान खरीद प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है। यह जानकारी देते हुए मेघौल पैक्स के प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड में पैक्सों द्वारा किसानों से प्रथम लॉट के अनुसार किसानों से धान की खरीद हुई। किसानों से खरीदे गए धान को पैक्स गोदाम में रखा गया परन्तु मिलर द्वारा चावल उपलब्ध कराने एवं धान का उठाव नहीं किए जाने से पैक्स को काफी परेशानी हुई। अगले लॉट के लिए सीसी नहीं मिलने एवं गोदाम खाली नहीं रहन...