पटना, अप्रैल 9 -- राज्य में पहली बार मसूर खरीद शुक्रवार से शुरू होगी। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर एक क्विंटल मसूर बेचने पर 7000 रुपये मिलेंगे। सहकारिता विभाग ने मसूर खरीद की सारी तैयारी पूरी कर ली है। पैक्स और व्यापार मंडल से खरीद होगी। इसके लिए क्रय केंद्रों का पंजीकरण जारी है। केंद्र ने बिहार से 32 हजार मीट्रिक टन मसूर खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिलों को लक्ष्य भेज दिया गया है। दक्षिण बिहार के जिलों को ज्यादा खरीद करनी है। गया को 2795 एमटी, औरंगाबाद को 2007, नालंदा को 2795, लखीसराय को 1787, नवादा को 1033, बांका को 1146 एमटी, भागलपुर को 806, भोजपुर को 983, जमुई को 510, जहानाबाद को 822 एमटी लक्ष्य दिया गया है। उत्तर बिहार के जिलों में मधुबनी को 1959, मुजफ्फरपुर को 375, पश्चिम चंपारण को 1312, समस्तीपुर को 579, सीतामढ़ी को 1576,...