मोतिहारी, अगस्त 13 -- मोतिहारी,हिसं।जिले के 29 पैक्सों ने धान अधिप्राप्ति के बाद अवशेष सीएमआर(चावल) नहीं जमा कराया है। पैक्सों के यहां 48.79 लॉट यानी 1414 मीट्रिक टन सीएमआर अवशेष है जिसे सहकारिता विभाग के द्वारा करीब 4.50 करोड़ का आकलन किया गया है। अवशेष सीएमआर एसएफसी को नहीं जमा कराने पर डीएम ने गंभीरता से लिया है। अवशेष सीएमआर पर कुंडली मार बैठने वाले पैक्सों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है। इस बाबत डीएम के द्वारा टीम गठित कर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तलब की गयी है। इन प्रखंडों में जांच को टीम की गयी है गठित: अवशेष धान या सीएमआर की मात्रा के भौतिक सत्यापन के लिए प्रखंडों में टीम गठित की गयी है। कल्याणपुर व मेहसी के लिए डीसीएलआर चकिया प्रकाश कुमार रजक, बंजरिया,कोटवा व सुगौली के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी सदर क्यूम अंसारी, संग्रामपुर, अर...