नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दही हमेशा से भारतीय खानपान का हिस्सा रही है। बहुत से लोग जबतक सब्जी-रोटी के साथ एक कटोरी दही ना खाएं, जब तक उनकी मील अधूरी ही रहती है। दही सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन B12 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कई लोग घर की जमी हुई दही खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पैकेट वाली दही पसंद आती है। आजकल तो खासतौर से पैकेट वाली दही खाने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन क्या घर की जमी हुई दही और पैकेट वाली दही दोनों सेम होती हैं? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में रहता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ सलीम जैदी ने इस बारे में विस्तार से बताया है, आइए जानते हैं।पैकेट वाली दही या घर की जमी हुई दही, दोनों में क्या अंतर है?घर की दही में होते हैं ज्यादा प्रोबायोटिक्स डॉ सलीम जैदी कहत...