नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- गर्मियों में दही का यूज ज्यादा लोग करने लगते हैं। रायता, लस्सी, छाछ से लेकर प्लेन दही हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए दही बेस्ट होती है। काफी लोग मार्केट में मिल रही पैकेट वाली दही खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि ये गाढ़ी होती है और आसानी से मिल जाती है। इसे कैरी करना भी आसान होता है, लेकिन क्या पैकेट वाली दही घर की दही से ज्यादा बैटर होती है? क्या पैकेट वाली वो गाढ़ी दही हेल्थ के लिए बेस्ट है? अगर इस तरह के सवाल में मन में आते हैं तो इनका जवाब जान लें।क्या पैकेट वाली दही हेल्थ के लिए अच्छी है? पैकेट वाली दही पॉश्चराइज्ड होती है जिससे इसकी सेल्फ लाइफ ज्यादा हो और दही में हार्मफुल बैक्टीरिया ना पनपें। लेकिन पाश्चराइजेशन की वजह से दही हार्मफुल बैक्टीरिया से तो बच जाती है लेकिन इसके प...