नई दिल्ली, मई 16 -- - पहली बार सीयूईटी-पीजी संबंधित डाटा एनटीए से सीधे एपीआई के माध्यम से ले लेगा डीयू, आवेदक को इसे अलग से भरने की जरूरत नहीं - सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला, छात्रों के लिए जारी हुई पूरी प्रवेश मार्गदर्शिका नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम पीजी यानी सीएसएएस (पीजी)-2026 पोर्टल खोल दिया है। छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने पीजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन और विस्तृत प्रॉस्पेक्टस भी जारी कर दिया है। इस बार सभी दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल सीयूईटी पीजी-2026 स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कहा है कि पात्रता पूर...