रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मैस कमेटी की बैठक हुई। यहां विद्यालय के भोजनालय और छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एडीएम ने पैकेज फूड के स्थान पर विद्यालय के भोजनालय में ही निर्मित स्नैक्स का वितरण किया जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि बजट में हो तो फल की आपूर्ति को बढ़ाया जा सकता है। बिस्कुट की जगह विद्यालय में बने नमकीन मूंगफली या मठरी को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने नवोदय विद्यालय में पाइपलाइन के संयोजन के लिए प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। यहां प्राचार्य कंचन जोशी, गिरीश चतुर्वेदी और डॉ. संजय ने भी अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालय को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में उप प्राचार्य प्रमो...