मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर में मंगलवार को 929 किसानों का किसान निबंधन किया गया। उपर समाहर्ता विभागीय जांच संजय कुमार की अध्यक्षता में समिक्षा बैठक के दौरान यह कार्य संपन्न हुआ। टेंगरारी पंचायत में सबसे अधिक 85 किसानों का निबंधन हुआ। जबकि, सबसे कम मकसूदपुर पंचायत में मात्र 46 किसानों का निबंधन हुआ। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा मकसूदपुर पहूंच कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मौके पर मुखिया वरुण कुमार, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, सीएचपी संचालक मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...