हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। कई कंपनियों ने पैकेजिंग और दाम तो पहले जैसे ही रखे हैं, लेकिन सामग्री की मात्रा कम कर दी। कुछ कंपनियों ने सीधे तौर पर कीमतें भी बढ़ा दीं। दुकानदार ऋषभ सेठी ने बताया सभी ग्राहक सामान खरीदते समय बस मूल्य पर ही नजर रखते हैं, अंदर सामान की मात्रा पर कोई ध्यान नहीं देता। यही कारण है कि कंपनियों ने दाम वही रखकर पैकेजिंग के अंदर माल की मात्रा थोड़ी बहुत कम कर दी है। प्रीमियम चावल बासमती 100 से बढ़कर 120 रुपये और काला नमक 90 से बढ़कर 130 रुपये किलो हो गया है。

उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी दुकानदार दिव्यम तिवारी ने बताया कि लाइफबॉय साबुन पर पहले चार पर एक फ्री का ऑफर था, जिसे अब घटाकर तीन पर एक फ्री कर दिया गया है, 100-100 ग्राम के इस साबुन की कीमत पहले की तरह ही 135 से 1...