वार्ता, अप्रैल 16 -- छत्तीसगढ़ में शराब की पैकेजिंग को लेकर प्रस्तावित नई पेट बोतल नीति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक (पीईटी) बोतलों में शराब की बिक्री लागू करने की तैयारी के बीच डिस्टिलर्स और बॉटलिंग उद्योग से जुड़े संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसका असर अब बाजार में भी दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश की कई सरकारी शराब दुकानों में कम कीमत वाली शराब की उपलब्धता प्रभावित हुई है। देसी और सस्ती विदेशी शराब की आपूर्ति में कमी आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग से जुड़े पक्षों का आरोप है कि नीति को पर्याप्त तैयारी और परामर्श के बिना लागू करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उत्पादन और वितरण प्रभावित हो रहा है।सरकार का क्या है तर्क? वहीं, राज्य सरकार का...