पीलीभीत, मार्च 29 -- आम आदमी पर शिक्षा से लेकर दवाओं के दामों तक में बढ़ोत्तरी की दोहरी मार अब लोगों को असहज करने लगी है। आलम यह है कि माल भाड़ा हो या अपनों का इलाज कराने के लिए जीवन रक्षक दवाएं। यह सब महंगा होता दिखने लगा है। अभी दवा में जो उछाल आया है वो पांच से दस फीसद है पर माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल में दाम बढ़ते ही यह उछाल कई गुना हो सकता है। इससे कारोबारी ही नहीं मरीज व तीमारदार तक परेशान हो उठे हैं। जंग की तपिश में घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर कामर्शियल गैस सिलेंडर तक की परेशानियों को लेकर जब तब चर्चा हो रही है। पर ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही तनातनी का असर रोजमर्रा की चीजों तक पर आने लगा है। कहीं माल भाड़ा महंगा हो गया है तो कहीं दामों में जमीन आसमान का अंतर आना शुरू हो गया है। कारोबारी परेशान है कि वे तो कारोबारी है ...