हापुड़, जून 7 -- रविवार को आर्य समाज मंदिर में वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वाधान में पैंशनर्स मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रजपाल सिंह, डीएसपी सेवानिवृत्त की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जून माह में जन्मे पेंशनर्स को विशेष सम्मानित किया गया। समारोह में सुरेंद्र पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मूलचंद और महादेव शर्मा को पटका पहनाकर व सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि पेंशनर्स विरोधी वैलिडेशन एक्ट-2025 को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस मुद्दे को सक्रिय रूप से उठाएं और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा 25 जून को इस एक्ट को वापस...