हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित दि पैंथियॉन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। टॉप 5 में दीपिका 97.8%, माही 95%, निशिका 92.8%, दिव्यांशी 92.2% और मान्या 90% रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...