रांची, सितम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में चल रहे तकनीकी और सांस्कृतिक महोत्सव पैंथियन-26 के दूसरे दिन विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और टीमवर्क को परखने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं ने माहौल को रोमांचक बनाए रखा। संस्थान के अलग-अलग क्लबों और सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान को व्यावहारिक कौशल में बदलने का प्रदर्शन किया। तर्क और गणित की चुनौती यह भी पढ़ें- पैंथियन में पिट स्टॉप और हैक क्वेस्ट बनीं मुख्य आकर्षणतर्क और गणित की चुनौती आईईटीई क्लब की ओर से आयोजित- द लॉजिक क्रूसिबल में गणित, एप्टीट्यूड और कोर इलेक्ट्रॉनिक्स पर आधारित प्रश्नों के जरिए प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता परखी गई। दूसरे चरण में डेस्मोस स्टार कलेक्टर...