पैंथियन में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव 'पैंथियन 26' का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि आईएएस नैंसी सहाय और कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इससे पूर्व अपने संबोधन में कुलपति प्रो. मन्ना ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। आईएएस नैंसी सहाय ने अपने नेतृत्व के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को दूरदर्शी सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए जिज्ञासा, रचनात्मकता, साहस और चरित्र को सबसे महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.