पैंट्री कार स्टाफ ने महिला यात्री व उसके पति को चप्पलों से पीटा
लखनऊ, सितम्बर 19 -- चार्लापल्ली से गोरखपुर आ रही ट्रेन नंबर 12590 चार्लापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस में कथित पैंट्रीकार स्टाफ और कुछ वेंडरों ने एक महिला यात्री और उसके पति को चप्पलों से पीटा। जमकर थप्पड़ और घूंसे मारे। अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस दौरान वहां खाकी वर्दी में मौजूद एक जवान भी बीच-बचाव करता नजर आया, लेकिन अकेला होने के कारण वह प्रभावी नहीं रहता। मारपीट का वीडियो एक्स पर अंकित पाण्डेय ने आरआईआरसीटीसी, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री को टैग करते हुए डाला है। अपनी पोस्ट में बताया कि उक्त ट्रेन में पति और बच्चे के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री और उसके बच्चे को पैंट्री स्टाफ और कुछ वेंडरों ने कथित तौर पर मारपीट की है। वीडियो में महिला अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। सामने खड़े लोग उसे और उसके पति को पीट रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.