इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। नौगावा-अंदावा पैंटून पुल से सोमवार शाम बाइक सहित यमुना नदी में गिरे किशोर का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ टीम ने करीब सात घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर करीब दो बजे नदी से शव को बाहर निकाला। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नौगावा गांव निवासी नसीम खान का 17 वर्षीय पुत्र समीम उर्फ खुन्नू सोमवार को बाइक से एक रिश्तेदार को अंदावा छोड़ने गया था। रिश्तेदार को छोड़ने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह नौगावा-अंदावा पैंटून पुल से होकर गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह बाइक समेत सीधे यमुना नदी में जा गिरा। पुल के पास खेतों में सब्जी की निराई-गुड़ाई कर रहे लोगों ने जैसे ही युवक को नदी में गिरते देखा, दौड़कर उसे बचाने की कोश...