अमरोहा, मई 15 -- गजरौला, संवाददाता। बुधवार रात पैंटून पुल टूटने पर राम गंगा पोषक नहर में खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गिर गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। गुरुवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची व जांच की। मामले में कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से तहरीर दी जाएगी।गौरतलब है कि खादर क्षेत्र के गांवों में जाने के लिए दारानगर गांव के पास रामगंगा पोषक नहर पर सिंचाई विभाग ने पैंटून पुल बनाया है। बरसात के मौसम में इसे खोल दिया जाता है। पैंटून पुल पर 40 टन से ज्यादा वजन लेकर गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगी है। इसके लिए वहां बोर्ड भी लगा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात खादर क्षेत्र से खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली गजरौला की दिशा में आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली पैंटून पुल पर चढ़ी तो वजन अधिक होने की वजह से पुल टूट गया और ट्रैक्टर-ट्राली...