फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- अमृतपुर, संवाददाता। रामगंगा नदी के महोलिया घाट पर 14 ढोल का पैंटून पुल बना हुअ है। इसमें एक ढोल के नीचे का हिस्सा दब गया है। इसमें पानी भर गया है इससे ग्रामीणों को हादसे का डर सताये जा रहा है। यदि पीडब्लूडी के जिम्मेदारों ने समय रहते ध्यान न दिया तो लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें हो सकती हैं। पीडब्लूडी की ओर से महोलिया घाट पर 14 ढोल लगाकर पैंटून का पुल रामगंगा नदी पर बनाया गया है। इस पैंटून पुल के निर्माण होने से आधा सैकड़ा गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत है क्योंकि इस ओर के ग्रामीणों की नदी पार खेती भी है। ऐसे में लोग खाद बीज लेकर आसानी से निकल जाते हैं। करनपुर दत्त, मोकुलपुर, भटौली, नयागांव, वीरपुर बिरसिंहपुर, मुजहा, नौदा, चिड़िया महोलिया, हरपालपुर आदि गांव के लोग इधर से अल्लागंज की बाजार पहुंच जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.