पेड़ से लटके मिले युवक के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
औरैया, जुलाई 11 -- अजीतमल, संवाददाता। मई माह में ग्राम मुडैना रूपशाह के पास पेड़ से लटका मिला युवक का मामला अब हत्या में बदल गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम क्षेत्र के दला का पुरवा निवासी 25 वर्षीय विपिन का शव 26 मई को मुडैना रूपशाह के पास पेड़ से लटका मिला था। मृतक के भाई वीरेश कुमार ने आरोप लगाया कि विपिन को बुलाकर ले जाया गया और उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.