औरैया, मार्च 2 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बरके पुर्वा गांव निवासी एक अधेड़ का शव रविवार देर शाम विशुनपुर पुलिया के पास शीशम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बरके पुर्वा निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश कुमार यादव पुत्र सुघर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह रविवार दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए निकल गए थे और इसके बाद वापस नहीं लौटे। शाम करीब साढ़े छह बजे उनका शव गांव के बाहर विशुनपुर पुलिया के पास एक शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक के बेटे प्रशांत कुमार ने पुलिस को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता ने शाम लगभग 6:30 बजे अपने बहनोई हरिओम सिंह निवासी दीनपुरा, थाना भरथना को फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.