लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकते हुए पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बताया उसके बेटे की शादी 27 अप्रैल को होनी थी। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी श्रीपाल के 22 वर्षीय बेटे दीपक का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर उत्तर दिशा की ओर स्थित एक पेड़ से लटकते पाया गया। मृतक के पिता श्रीपाल ने बताया कि दीपक की शादी 27 अप्रैल को होनी थी, घर में तैयारियां चल रहीं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...