औरैया, मार्च 28 -- बिधूना, संवाददाता। दिबियापुर रोड स्थित मंडी समिति के पीछे एक बाग में 48 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह टहलने गए लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित मंडी समिति के पीछे किशोरगंज मोहल्ले में रोहिताश चंद्र गुप्ता के बाग में अधेड़ का शव आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाग की रखवाली कर रहे महावीर पुत्र गंगाराम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर तलाशी ली। पहचान के दौरान मृतक की शिनाख्त रामहेत पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम पीपरपुर के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से किशोर...