कुशीनगर, मार्च 11 -- सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद।हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में मंगलवार को गेहूं के खेत में स्थित पेड़ से संदिग्ध हाल में एक युवक का शव लटकता मिला। युवक का गला मफलर से बंधा था। पैर पूरी तरह जमीन से लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गोरखपुर जनपद के थाना चौरीचौरा के केवलाचक निवासी विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेद्र यादव का शव मंगलवार को हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में गेहूं के खेत में शीशम पेड़ से लटकता मिला। शव से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल पड़ा था। उसका पैर पूरी तरह जमीन पर लगा हुआ था। सुबह खेत देखने पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की पहचान विवेक यादव निवासी केवलाचक के रूप में हुई। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि सोमवार की शाम को दो लोगों के साथ रामलील...