बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- पेड़ से बांधकर पिटाई मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के करकी मुसहरी मोहल्ले सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उदय मांझी, गुड्डू कुमार, अजय मांझी और गणेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पहले से दर्ज मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे थे। हाल ही में उत्तरी गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार थे। पुलिस ने मामले में त्वरित ...