जहानाबाद, मार्च 28 -- अरवल, निज संवाददाता। पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में फतेहपुर संडा के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक ने पेड़ में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल छोटू कुमार खनगाह का रहने वाला है। जख्मी हालत में युवक को इमरजेंसी 112 की पुलिस टीम ने सदर अस्पताल लाया जहां पर प्राथमिक इलाज किया गया। जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ दीपक रंजन ने बताया कि जख्मी युवक का हालत नाजुक है लेकिन उच्च इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...