बागपत, मई 14 -- रटौल-ढिकौली मार्ग पर मंगलवार की रात तरबूज लदा टेंपो पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। इतना ही नहीं हादसे में हजारों रुपये के तरबूज भी नष्ट हो गए। बागपत निवासी नाजिम और सोनू दोनों भाई है। वे रोजाना रटौल सब्जी मंडी में टेंपो से तरबूज लेकर आते है। मंगलवार की रात भी वे टेंपो में तरबूज लेकर रटौल आ रहे थे। टेंपो को साजिद चला रहा था। बताया जाता है कि सुबह करीब तीन बजे साजिद को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद टेंपो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकरा गया। हादसे के बाद टेंपो में रखे तरबूज सड़क पर बिखर गए। वहीं, चालक साजिद समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से साजिद को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...