हमीरपुर, फरवरी 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर के रहटिया तिराहा से ग्राम बंगरा के बीच मंगलवार की रात पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार में फंसे चालक को मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने मशक्कत के बाद दरवाजा काटकर बाहर निकाल लिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे के आसपास रहटिया तिराहा के पास बंगरा गांव के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में चालक अकेले था। देर रात सूचना मिलने पर जलालपुर की यूपी 112 की पीआरवी 7520 में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल अभिनव और शिवप्रसाद की टीम मौके पर पहुंची। चालक अंदर दर्द से कराह रहा था। उसे बचाने को लेकर टीम ने आनन-फानन में कोशिशें शुरू की। बाद में कार का दरवाजा काटक...