पेड़ से गिर कर युवक की मौत
बाराबंकी, मार्च 29 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर लकड़ी तोड़ने के लिए जामुन के पेड़ पर चढ़े युवक का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के कोठी पुरवा मजरे ओझियापुर गांव निवासी विशुन कुमार (36) पुत्र स्व. बाबूराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार दोपहर वह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह विशुन का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन स्थनीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.