प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 26 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मंहगू का पुरवा कुशाहिलडीह गांव निवासी कंधईलाल की 18 वर्षीय बेटी शिवानी बुधवार सुबह घर के पास किसी काम से पेड़ पर चढ़ी थी। अचानक वह असंतुलित होकर पेड़ के नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी संजय जायसवाल ने परिजनों संग उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...