औरैया, मई 4 -- औरैया। शंकरपुर कुठौद जालौन निवासी एक युवक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, महेंद्र प्रताप पुत्र प्रहलाद सिंह सोमवार सुबह गांव के बाहर सैंजना के पेड़ पर चढ़कर फलियां तोड़ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...